स्वरा भास्कर जैसी औरतों को वीरांगना महारानी पद्मिनी पर बोलने का हक नहीं।

0
26
स्वरा भास्कर जैसी औरतों को वीरांगना पद्मिनी पर बोलने का हक नहीं।
हरावल

इतिहास की अदालत में फैसला शोर से नहीं, तथ्यों से होता है। लेकिन आज कुछ चेहरे हर विवादित बयान को सुर्खियां बटोरने का सबसे आसान हथियार बना चुके हैं। वीरांगना रानी पद्मिनी जैसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक प्रतीक पर टिप्पणी भी इसी सिलसिले की एक और कड़ी बनती दिखती है। सवाल यह नहीं कि किसने क्या कहा, बल्कि यह है कि क्या भारत के गौरव और करोड़ों लोगों की आस्था को बार-बार विवादों की भट्ठी में झोंकना ही अब अभिव्यक्ति की आज़ादी का नया पैमाना बन गया है? मत रखने का अधिकार सबको है, लेकिन इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने का अधिकार किसी को नहीं हो सकता।

कौन है स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। स्रोतों के अनुसार उनका जन्म दिल्ली में हुआ था, और उसने JNU से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। स्वरा ने फ़हाद अहमद से विवाह किया। उसने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) का विरोध किया और विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है

पहले बोलो, फिर घबराओ, फिर सफाई, फिर बचाव – यही इनका फेमिनिज़्म है। वीरांगना के इतिहास पर बोलने का हक़ उसे है जो जौहर की चिता के सामने सिर झुकाता है, उसे नहीं जो उस पर ट्वीट्स के तीर चलाकर ‘मिस-ट्रांसलेशन’ के पीछे छिपती है। पूरी फ़ाइल पेश है – आरोप और सबूत के साथ।

आरोप-1: जौहर को ‘कायरता’ कहा – सबूत: 31 अगस्त 2026, दिल्ली का मंच

सबूत ख़ुद उनकी आवाज़ में, उनके मुँह से, कैमरे के सामने। 31 अगस्त 2026 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली में ‘Woman Life Freedom’ पैनल में बोलते हुए उन्होंने ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर कहा:

“I was watching it, and I thought that if God forbid, I was a rape survivor, what is this film telling me? I would feel like a coward that I didn’t commit suicide to save my honour. Is that what you want to tell our survivors that they don’t deserve to live, that if you actually would have be a honourable and brave women, you would have killed yourself?”- Hindustan Times NDTV

यानी – साफ़ शब्दों में – जो स्त्री अपनी इज़्ज़त बचाने के लिए जौहर कर गई, वह उनके कोड में ‘coward’ है। और यही वह स्त्री है, जो कल कहेंगी, “मैंने पद्मिनी को कायर नहीं कहा।” इसी मंच पर उन्होंने फ़िल्म का वह दृश्य याद किया, जिस पर उन्होंने “ची-ची” चिल्लाई – एक गर्भवती स्त्री के पेट का क्लोज़-अप, जो जौहर में जा रही है:

“So you are telling me that fetus, which might be a female, doesn’t deserve to be born because she might be raped by a Muslim ruler. I was so mad.”- Hindustan Times

एक इतिहास में महिलाओं के सामूहिक आत्म-बलिदान के सबसे पवित्र प्रतीक पर ‘ची-ची’। यही वो शब्द हैं, जिन्हें अगले दिन ‘मिस-ट्रांसलेटेड’ कहा जाना था।

आरोप-2: 2018 का वो ‘वजाइना वाला ख़त’ – सबूत: The Wire पर प्रकाशित खुला पत्र

यह कोई नई बात नहीं है। 2018 में ‘पद्मावत’ रिलीज़ के बाद भंसाली को लिखे खुले ख़त में उन्होंने लिखा था:

“I felt reduced to a vagina only. I felt like all the minor achievements that women and womens movements have made over the years like the right to vote, the right to own property, the right to education… all of it was pointless; because we were back to basics.” – WION

और उसी ख़त में जौहर और सती की तुलना उन्होंने की – किससे? – महिला जननांग विकृति (FGM) और ‘ऑनर किलिंग’ से:

“Surely, you agree that Sati, and Jauhar… like the practice of Female Genital Mutilation (FGM) and Honour Killings, are steeped in deeply patriarchal, misogynist and problematic ideas.”- WION

यानी – रानी पद्मिनी का जौहर = महिला ख़तना। जिस संवेदनशीलता से वह सोशल मीडिया पर ‘बलात्कार पीड़िताओं के अधिकार’ का राग अलापती हैं, उसी संवेदनशीलता से आठ साल पहले उन्होंने वीरांगनाओ के आत्म-बलिदान को ‘हॉनर किलिंग’ बराबर ठहरा दिया था। दोहरा मापदंड हो, तो इससे बड़ा और क्या होगा?

आरोप-3: पकड़े जाओ, तो ‘मिस-ट्रांसलेशन’ – सबूत: 1 सितंबर 2026 की सफाई और ट्वीट

देश ने पलटकर जवाब दिया। और अगले ही दिन, 1 सितंबर 2026, वीडियो सफाई – “मैंने रानी पद्मावती या जौहर करने वाली स्त्रियों को कायर नहीं कहा, बयान पूरी तरह मिस-ट्रांसलेट हो गया” – The Hindu Indian Express। और उसी दिन ट्विटर पर तपाक से:

“Number of people tweeting in English but not understanding English is a revelation to me today! The headlines are LYING! Listen to the freakin clip you geniuses”- Deccan Herald

‘हेडलाइंस झूठ बोल रही हैं’ – जबकि जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें उनकी आवाज़ ख़ुद बोल रही है: “I would feel like a coward that I didn’t commit suicide to save my honour.”- NDTV वीडियो झूठ नहीं बोलता, स्वरा। वही आवाज़, जिस सफाई के वीडियो में “मैंने कायर नहीं कहा” बोल रही है, उसी आवाज़ ने 31 अगस्त को “I would feel like a coward” कहा था। दोनों में से एक ज़रूर झूठ बोल रहा है।

आरोप-4: सफाई के साथ-साथ ख़त का बचाव – सबूत: 1 सितंबर 2026 का इंटरव्यू

और फिर दिन भी नहीं बदला। उसी 1 सितंबर को उन्होंने फिर से 2018 वाले ख़त का बचाव किया – “क्या बलात्कार एक स्त्री के जीवन का अंत है?” – India Today और कहा कि ‘वजाइना’ वाली लाइन संदर्भ से काटकर हेडलाइन बना दी गई India Today

मतलब साफ़ है – एक ओर “बयान मिस-ट्रांसलेटेड”, दूसरी ओर “ख़त की हर बात सही”। लाइनें बदलती रहती हैं; जनता को ठीक उसी तरह बेवक़ूफ़ समझा जाता है, जैसे उस ट्वीट में “geniuses” कहकर चिढ़ाया गया।

विरोधाभासों की तालिका – 72 घंटे का पूरा रिकॉर्ड

तारीख़उनका बयानस्रोत
31 अगस्त 2026, दिल्ली पैनल“I would feel like a coward that I didn’t commit suicide to save my honour”Hindustan Times
1 सितंबर 2026, वीडियो सफाई“बयान पूरी तरह मिस-ट्रांसलेट हुआ, मैंने पद्मिनी को कायर नहीं कहा”The Hindu
1 सितंबर 2026, ट्वीट“The headlines are LYING! Listen to the freakin clip”Deccan Herald
1 सितंबर 2026, इंटरव्यू“क्या बलात्कार एक स्त्री के जीवन का अंत है?” – 2018 ख़त का बचावIndia Today

एक ही दिन – 1 सितंबर – में दो अलग-अलग चेहरे: जनता के सामने ‘नम्र सफाई’, मीडिया के सामने ‘जुझारू बचाव’। यह भूल-चूक नहीं; यह रणनीति है।

आरोप-5: जनता और इतिहास के जानकारों का जवाब – सबूत: सोशल मीडिया का हंगामा

क्या कहा देश ने? इतिहास का विद्यार्थी कह रहा है:

“Jauhar was a lot of things but, it certainly wasn’t a ‘cowardly act’. You can debate mass immolation but, you can’t call it cowardice that’s just being malicious.” – Hindustan Times

और दूसरा सवाल, जिसका जवाब अब तक किसी ने नहीं दिया:

-“Does this lady even realise how Mughals kept Hindu women in captivity and treated them as sex slaves?” – Hindustan Times

जिसे स्वरा ‘प्रॉब्लेमेटिक दृश्य’ कहती हैं, वह मलिक मुहम्मद जायसी की 1540 की महाकाव्य ‘पद्मावत’ और चित्तौड़ की सदियों पुरानी परंपरा से निकला वह प्रतीक है जिसमें विजेता की सेना के आगे झुकने की बजाय सामूहिक आत्म-बलिदान को चुना गया – Hindustan Times। जिस सभ्यता ने सदियों तक इसी आग में अपनी आज़ादी की इबादत की, उसी सभ्यता की बेटी आकर कह रही है – “ची-ची।”

हाँ, ओपिनियन पेजों पर कुछ लेखकों ने उनकी तरफ़दारी भी की – ‘रानी पद्मिनी भी सहमत होतीं’ – India Today, AajTak – बलात्कार पीड़िताओं के जीने के अधिकार पर। बहस करने से पहले एक बात साफ़ हो: पीड़िता के जीने के अधिकार को चुनौती किसी ने नहीं दी। चुनौती यह है कि जौहर के महाप्रसंग को चुराकर अपनी बयानबाज़ी की चिता में झोंक दिया गया। पीड़िता का सम्मान और वीरांगना का सम्मान – दोनों साथ चल सकते हैं; स्वरा के पास दोनों में से एक ही चलता है, वह भी तब तक, जब तक कैमरा उनके हक़ में है।

आरोप-6: यह इतिहास से नहीं, राजनीति से नाता है – सबूत: 2019 से 2025 तक का पैटर्न

यह पहली बार नहीं है जब देश की धड़कनों से दूर, उसकी आहट पर तीखी प्रतिक्रिया दी गई हो। रिकॉर्ड खोलिए:

  • 22 दिसंबर 2019 – CAA-NRC के ख़िलाफ़ उनका ट्वीट: “Yaaaaaaassss! India rejects CAA-NRC!!!” – X/@ReallySwara
  • दिसंबर 2019 – उनके उस वीडियो ने तहलका मचाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पास भारत की नागरिकता साबित करने वाले दस्तावेज़ नहीं हैं; ट्रोलिंग के बाद उन्होंने पलटवार किया – Times of India
  • Scroll.in की रिपोर्ट – “As a citizen of India, I don’t trust the actions of the government” – Scroll.in
  • 2023 – अपनी वलीमा के वक़्त पाकिस्तानी डिज़ाइनर का जोड़ा पहनकर उसकी तारीफ़ पर ट्रोल हुईं, फिर ऐलान किया – “can’t stop, won’t stop”- Times of India
  • 2025, ऑपरेशन सिंदूर – भारत-पाकिस्तान युद्ध जैसे हालात में उनकी पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया – Dainik Bhaskar English

जो स्त्री उस इतिहास की नींव पर सवाल उठाती है, जिस पर राष्ट्र की आत्मा खड़ी है, उससे यह पूछना बनता है: यह सब ‘इतिहास से प्रेम’ है या सिर्फ़ ठेका? पद्मिनी की चिता पर जब ‘ची-ची’ की जाती है और पड़ोसी मुल्क के डिज़ाइनर के कपड़ों पर ‘क्या बात है!’ का राग छेड़ा जाता है – तो कोई भी बराबरी पर बैठकर सवाल पूछे, तो ‘फ़ेमिनिस्ट’ उसे ‘ट्रोल’ कहती हैं – Times of India

आरोप-7: अब क़ानून का रास्ता – सबूत: 15 दिन का क़ानूनी नोटिस

इस बार गुस्सा सड़कों पर उतरा है। हिंदू संगठनों ने #SwaraJauharInsult के नाम पर क़ानूनी नोटिस भेजकर 15 दिनों में सार्वजनिक माफ़ी मांगने की मांग की है – Republic World। वही पुराना सूत्र – ट्रोलिंग हुई, तो ‘मिस-ट्रांसलेशन’; अब क़ानूनी नोटिस आया, तो नई सफाई की पोशाक तैयार होगी या नहीं, यह तो समय बताएगा। मगर इतना तय है – जौहर की आग का हिसाब किसी वीडियो-सफाई से नहीं चुकता।

आगे क्या ?

कानूनी घेरा: शिकायत से नोटिस तक

  • पटना में शिकायत: भाजपा नेता कृष्णा सिंह ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत (सनहा) दर्ज कराई। आरोप – टिप्पणी से समाज और क्षत्रिय महिलाओं का अपमान हुआ, भावनाएं आहत हुईं। उन्होंने सार्वजनिक माफ़ी मांगी और चेतावनी दी कि जल्द ही आक्रोश मार्च निकाला जाएगा, ज़रूरत पड़ी तो अदालत का रुख़ किया जाएगा। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया – Jagran ETV Bharat
  • कानूनी नोटिस: हिंदू नेटवर्क फाउंडेशन ने कानूनी नोटिस भेजकर 15 दिनों में बिना शर्त माफ़ी की मांग की (Republic की रिपोर्ट के अनुसार)
  • दिल्ली में शिकायत: एक महिला अधिवक्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई – बयान से भावनाएं आहत हुईं – Panchjanya
  • करणी सेना: महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष किर्ति राठौड़ ने कहा – भाषा सुधारी जाए, जौहर की आलोचना ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर की जाए – CNBC TV18
  • मेवाड़ – मेवाड़ चित्तौड़गढ़ में सर्व समाज आक्रोशित, जिला एसपी को ज्ञापन देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग
  • सांसद सीपी जोशी – सांसद सीपी जोशी ने बयान को ‘दिमागी नक्सली सोच’ करार दिया, सार्वजनिक माफ़ी की मांग

इतिहास –

जौहर : सतीत्व रक्षार्थ सर्वस्व समर्पण

जौहर शब्द में शौर्य , त्याग , बलिदान नारी जीवन की अस्मिता , निष्कलंकता और प्राणोत्सर्ग की उद्दात भावना का समावेश रहा है। जिस प्रकार जौहरी रत्नों की निष्कलुशिता की परख करता है। उसी प्रकार जौहर ने समाज एवं संस्कृति को पतित होने से रोकने में अपना जीवन समर्पित कर दिया है। 

जौहर केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि राजपूताने की उस अदम्य चेतना का प्रतीक है जिसमें नारी ने अपने सतीत्व, सम्मान और धर्म की रक्षा के लिए प्राणों का उत्सर्ग तक स्वीकार किया। यह वह ज्वाला थी, जिसमें देह भले ही भस्म हो जाती थी, पर आत्मगौरव और मर्यादा अक्षुण्ण रहती थी।
मध्यकालीन युद्धों की विभीषिका में, जब पराजय निश्चित हो जाती थी और अपमान का संकट सामने होता था, तब जौहर उस अंतिम निर्णय के रूप में सामने आया, जिसने नारी शक्ति को एक अद्वितीय ऊँचाई प्रदान की। यह त्याग, साहस और आत्मसम्मान का ऐसा उदाहरण है, जिसकी गूँज आज भी इतिहास के पन्नों में ओजस्वी स्वर में सुनाई देती है। – क्षत्रिय संस्कृति

जन-मानस के लिए वीरांगना महारानी पद्मिनी कोई किरदार नहीं – वह आत्मसम्मान का प्रतीक है, उन लाखों नारियों की ओर से एक प्रतिरोध, जिन्होंने कहा था कि “स्वाभिमान से बढ़कर जीवन नहीं”। और जब पद्मावत फिल्म (2018) में दीपिका पादुकोण के साथ हज़ारों स्त्रियों का वही अंतिम दृश्य आया, तो पूरे देश ने देखा – करणी सेना से लेकर सामान्य दर्शक तक, सबकी आँखें नम थीं। वह दृश्य ‘संदेश’ नहीं, स्मृति थी। फिल्म के लेखक प्रकाश कपाड़िया भी यही कहते रहे हैं कि यह दृश्य “उस दौर की वास्तविकता” था।

मेवाड़ में आक्रोश : ‘सस्ती पब्लिसिटी बंद करो’

जौहर स्मृति संस्थान और राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर अभिनेत्री के खिलाफ़ कड़ी कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। समाज का कहना है – यह बयान सस्ती पब्लिसिटी के लिए दिया गया है और यह सनातन संस्कृति तथा जौहर के महान इतिहास का अपमान है। वीरांगनाओं के इस अपमान को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेवाड़ सहित पूरे देश में सर्व समाज में आक्रोश व्याप्त है।

सीपी जोशी की चेतावनी

चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी ने मामले को अपने हाथ में लेते हुए जो कहा, वह महज़ नाराज़गी नहीं – एक चेतावनी थी। उन्होंने इस बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगाह की गई ‘दिमागी नक्सली सोच’ का प्रत्यक्ष प्रमाण करार दिया। कहा – एसी कमरों में बैठकर चित्तौड़ की वीरभूमि के इतिहास पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना शर्मनाक है। अपनी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बयान देने वाले से तुरंत सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने की मांग की।

निष्कर्ष: आज़ादी है बोलने की, न कि अपमान करने की

स्वतंत्र अभिव्यक्ति होनी भी चाहिए। किसी फिल्म की आलोचना हो सकती है, किसी दृश्य पर बहस हो सकती है, इतिहास-लेखन के सवाल भी उठ सकते हैं। यही लोकतंत्र है। पर अभिव्यक्ति की आज़ादी किसी को यह हक़ नहीं देती कि वह सात सौ साल पुरानी स्मृति को, एक सम्पूर्ण समाज की आस्था को, और उन वीरांगनाओं के बलिदान को – जिनके नाम पर आज भी मेवाड़ की हर गली में दीया जलता है।

जो स्वाभिमान की अग्नि को ‘कायरता’ कहने की हिम्मत करता है, वह पहले अपने ही इतिहास-बोध की परीक्षा दे – कि क्या उसने कभी उस दौर को पढ़ा है, जब जीतना नामुमकिन था और झुकना ज़िल्लत। वीरांगना महारानी पद्मिनी पर बयान देने से पहले स्वयं के चरित्र को देखना चाहिए। क्योंकि बयानबाज़ी तो हवा में उड़ जाती है, पर चित्तौड़ की वह जौहर की आग सदियों से जल रही है।

यह भी पढ़ें –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here